आर्य समय संवाददाता जबलपुर। कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष  उमंग सिंगार दो दिवसीय दौरे पर आज मंगलवार को जबलपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने ने भाजपा विधायक अजय विश्नोई द्वारा सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट के सहारे भाजपा के सदस्यता अभियान पर सवाल खड़े कर दिए।

दरअसल भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि  "उनके फोन पर फोन नंबर 917880298199 से फोन आया। ये एक एजेंसी का फोन था जो मेरे अकाउंट से भाजपा के सदस्य बनाने का ठेका मांग रहा था। जाहिर है ऐसी और भी एजेंसी होंगी। जिनकी सेवाएं लेकर गणेश परिक्रमा करने वाले आधारहीन नेता संगठन की नजर में बड़े बनने की कोशिश में लगे होंगे।" इस पोस्ट के सामने आने के बाद कांग्रेस नेता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की घेराबंदी कर रहे हैं‌।

इधर ,सिंघार ने मैहर में हुई घटना पर कहा कि जैसे शराब दुकान के बाहर शराबी मदमस्त रहता है, ठीक उसी तरह से भाजपा नेता सत्ता के नशे में चूर है। सिंघार ने चेतावनी देते हुए कहा कि जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।वही बढ़ते अपराधों को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव पर भी हमला बोला।

<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/XpKXhpb7pGc" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>
उल्लेखनीय है कि नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार दो दिवसीय दौरे पर जबलपुर पहुंचे है। 15 अक्टूबर को सिंघार जैन महा मुनि राज संत गुरु उपाध्याय श्री विरंजन सागर की उपस्थिति में प्रबुद्ध जनों के सम्मान एवं प्रतिभा एवं शहीदों के परिजनों के सम्मान समारोह में शामिल हुए। 16 अक्टूबर बुधवार को पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे।