आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में शनिवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया जब क्लास में तीन फिट का कोबरा नाग घुस आया। नाग छात्रों की टेबल में जाकर लिपट गया।अचानक ही क्लास के दौरान एक छात्र की नजर नाग पर पड़ी तो सभी लोग सहम गए। बिना किसी शोर शराबे के सभी छात्र आराम से क्लास से बाहर निकल गए। इसके बाद प्रोफेसर ने सर्प विशेषज्ञ को सूचना दी। कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ ने रेस्क्यू कर नाग को पकड़ा और जंगल में छोड़ दिया। 

जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम को मेडिकल कालेज़ के एनाटामी विभाग में क्लास लगी हुई थी। प्रोफेसर डाक्टर सुनील अग्रवाल क्लास लें रहें थे, कि तभी एक छात्रा की नजर बेंच पर पड़ी। मेडिकल स्टूडेंट ने देखा कि नाग फन फैलाकर बैठा हुआ था। नाग देखतें छात्रों की जान पर बन आई। प्रोफेसर सुनील अग्रवाल बिना शोर शराबे के छात्रों के साथ बाहर निकल आए, और फिर सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को सूचना देकर बुलाया। 

कुछ ही देर बाद सूचना मिलते ही गजेन्द्र दुबे मेडिकल कालेज़ के एनाटामी डिपार्टपेंट पहुंचे और देखा कि क्लास रूम की टेबल के नीचे तीन फिट कोबरा नाग फन फैलाकर बैठा हुआ था। गजेन्द्र दुबे ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू करना शुरू किया। गजेन्द्र दुबे को यह भी डर था कि अगर रेस्क्यू के दौरान नाग भड़क जाता और दूसरे क्लास रूम में चले जाता तो निश्चित रूप से छात्रों की जान पर बन आती। बहरहाल करीब आधे घंटे की मेहनत के बाद गजेन्द्र दुबे ने नाग को पकड़कर तिलवारा के जंगल में छोड़ दिया। प्रोफेसर और स्टूडेंट भी जानते थे कि कोबरा नाग कितना खतरनाक होता हैं, और उसमें न्यूरो टाक्सिन जहर होता हैं। गजेन्द्र दुबे का कहना था कि नाग भले ही यह छोटा था पर यह जन्म से जहरीला होता हैं। बहरहाल नाग को पकड़े जाने के बाद प्रोफेसर और स्टूडेंट ने राहत की सांस ली।