आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। ईसाई धर्मावलम्बियों द्वारा प्रभु यीशु का जन्मोत्सव आज क्रिसमस के रुप में मनाया जा रहा है। बुधवार की सुबह से ही शहर के इसाई बाहुल्य क्षेत्रों में क्रिसमस की खुशियां बिखरती नजर आ रही हैं। लोग एक दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दे रहे हैं‌। वहीं गिरिजाघर और शैक्षणिक संस्थानों में अनेक आयोजन के साथ कैरोल गीत गूंज रहे हैं। 

इसके पहले कल मंगलवार की रात बारह बजे जैसे ही प्रभु यीशु का जन्म हुआ वैसे ही क्रिसमस का सेलिब्रेशन शुरु हो गया। रंग-बिरंगी आतिशबाजी और प्रार्थना के साथ गीत-संगीत के साथ ही क्रिसमस का शुभारंभ हो गया। घरों में केक कटिंग हुई तो जो व्यंजन बनाए गए उनका आदान-प्रदाना भी हुआ। इसी क्रम में सदर पेंटीनाका स्थित सेंट पीटर एंड पॉल चर्च, होली ट्रिनिटी चर्च भंवरताल, निर्मला चर्च कांचघर, डिसाईपल चर्च नागरथ चौक आदि स्थानों पर क्रिसमस की धूम दिख रही है।

<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/j9T_0bAETjQ" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>यहां क्रिसमस के लिए बनाई गई सुंदर और सजीव झांकियों का भी प्रदर्शन किया जा रहा है। रात 12 बजे बिशप जेराल्ड अल्मेडा द्वारा प्रभु यीशु के जन्मोत्सव का प्रतीक गौशाला का अनावरण किया गया। उधर सदर, सिविल लाइन, कांचघर, घमापुर, मिशन कम्पाउंड, पेंटीनाका आदि क्रिश्चियन बाहुल्य क्षेत्रों में क्रिसमस की अलग ही रौनक दिखाई दे रही है।