आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। 3 अगस्त को थाना बरगी अंतर्गत ग्राम निगरी में हुई मुकेश झारिया की अंधे हत्याकांड का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया। मुकेश की हत्या उसकी पत्नी के प्रेमी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अंजाम दी थी। एएसपी सुर्यकांत शर्मा ने बताया कि प्रारम्भिक पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि मृतक की मां 3-4 दिन पूर्व अपने मायके टैमर भीटा गयी हुई थी। मृतक की पत्नी विगत कई वर्षो से घाना खमरिया स्थित अपने मायके में बच्चों के साथ रह रही है। जांच टीम द्वारा सीसीटीव्ही फुटेज खंगालते हुये 3 अज्ञात संदेहियो को चिन्हित करते हुए पतासाजी करने पर एक संदेही की पहचान विवेक दुबे निवासी घाना थाना खमरिया के रुप में हुई। सरगर्मी से तलाश करते हुए विवेक दुबे के घर पर दबिश देते हुए उसे अभिरक्षा में लेते हुए थाने लाया गया। सघन पूछताछ की गयी तो विवेक दुबे ने मृतक मुकेश की पत्नी से प्रेमसंबध होने के कारण अपने दो अन्य साथी संजय चौधरी एंव मयंक त्रिपाठी के साथ मिलकर मुकेश झारिया की हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपी संजय चौधरी निवासी सुदरपुर खमरिया एवं मयंक त्रिपाठी निवासी घाना खमरिया को अभिरक्षा में लेते हुए आरोपियों की निशादेही पर घटना मे प्रयुक्त चाकू, घटना के वक्त पहने कपडे , मोबाईल एवं जूते जप्त करते हुए तीनों को प्रकरण में विधिवित गिरफ्तार करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
Jabalpur News: बरगी में हुई अंधी हत्या का खुलासा, प्रेमप्रसंग के चलते प्रेमिका के पति की कर दी हत्या
3 अगस्त को थाना बरगी अंतर्गत ग्राम निगरी में हुई मुकेश झारिया की अंधे हत्याकांड का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया।

Continue With Google
Comments (0)