आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। सिहोरा थाना क्षेत्र नेशनल हाईवे में बजरंग बाड़ा के समीप तेज रफ्तार कार के चालक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार हवा में उछलते हुए सड़क पर गिरा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद कार का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक कार्रवाई के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिहोरा अस्पताल भेजते हुए मृतक के परिजनों को सूचित किया है।

सिहोरा पुलिस ने बताया कि जगनगरा ग्राम निवासी विजय सिंह मोटर साइकिल से सिहोरा से कटनी तरफ जा रहा था, उसी समय कटनी तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार- बाइक से टकरा गई। बाइक चालक विजय सिर के बल सड़क पर गिरा और खून की धार फूट गई,कुछ ही देर में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।