आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। मझगवां हिरन नदी पुल पर तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर रैलिंग दीवार से टकरा गया। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट पहुंची और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुÞर्घटना की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी, जिसके बाद मझगवां पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पड़ताल करते हुए मृतक के परिजनों को सूचित किया है।
मझगवां पुलिस ने बताया कि हिरन नदी पुल पर बाइक क्रमांक एमपी 21 एमआर 6577 के चालक हादसे का शिकार हुआ है। प्राथमिक जांच-पड़ताल में पाया गया कि संभवत: तेज रफ्तार से बाइक चालक आया और मोड़ पर वाहन से उसका नियंत्रण छूट गया। दुर्घटना में राकेश दुबे 32 साल निवासी इटोली की मौत हो गई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह शाम को घर से यह कहकर निकला था कि 1 घंटे में वापस आता हूं। हादसे में राकेश की बाइक पूरी तरह से क्षतिगस्त हो गई है। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस का कहना था कि अगर बाइक चालक हैलमेट लगाए होता, तो संभव: उसकी जान बच जाती। हादसे में राकेश के सिर में ही गंभीर चोट आई है।

Continue With Google
Comments (0)