आर्य समय संवाददाता जबलपुर। शनिवार 20 को जुलाई को नई कार्य समिति चुनने जीसीएफ में मतदान हुआ‌। इस चुनाव में मजदूर संघ हथोड़ा ने अपने पिछले वर्ष 2018 का परिणाम को दोहराया और 10 क्षेत्र पर पूर्णता बहुमत हासिल किया।

मजदूर संघ हथोड़ा के महामंत्री रोहित यादव ने सातवीं बार चुनाव जीता। इस चुनाव की अध्यक्षता मजदूर संघ हथोड़ा के अध्यक्ष विनय गुप्ता, उत्तम विश्वास, सैकत बनर्जी, अमरेश एवं कृष्ण कुमार शर्मा द्वारा किया गया। इनके कुशल तालमेल की वजह से मजदूर संघ हथोड़ा ने अपने सभी दसों क्षेत्र में अपने प्रत्याशियों को विजई बनाया।

चुनाव जीतने के उपरांत जुलूस में ऑल इंडिया डिफेंस एंप्लॉय फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएन पाठक ने सभी प्रत्याशियों को जीत की बधाई दी एवं राम मंदिर पहुंचकर सभी प्रत्याशियों ने भगवान श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त किया। 

इस कार्यक्रम में मजदूर संघ हथोड़ा के पूर्व अध्यक्ष श्री मिठाई लाल रजक कामरेड गोपाल पाली अनिल चंदेल राकेश मिश्रा कृष्ण कुमार शर्मा एवं जीते हुए प्रत्याशी के साथ हजारों कार्यकर्ताओं ने जुलूस में शामिल हुए