आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। धनतेरस सहित दीपावली पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ और मजबूत बनाए रखने के लिए एसपी संपत उपाध्याय के निर्देश पर बीडीडीएस टीम द्वारा भीड़भाड़ वाले स्थान तथा महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों/स्थानों में रेग्यूलर चैकिंग शुरू कर दी गई है। इस दौरान आठ चाकूबाज और अवैध शराब तस्कर भी पुलिस के हत्थे चढ़ गये।
पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था के उद्देश्य से संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम एवं पतासाजी हेतु टीम को प्रतिदिन भीड़भाड़ वाले स्थान, बाजार, धार्मिक स्थल, मॉल, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड एवं महत्वपूर्ण संस्थान की चैकिंग के निर्देश दिए गए हैं। एएसपी आनंद कलादगी के मार्ग निर्देशन में बीडीडीएस प्रभारी पंकज सिंह के नेतृत्व में टीम द्वारा थाना प्रभारी-सीएसपी करेंगे बाजार भ्रमण किया।
एसपी संपत उपाध्याय सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, जाम की स्थिति निर्मित न होने सहित संपत्ति संबंधरी अपराध न हो, को ध्यान में रखते हुए संदिग्धों की चैकिंग किए जाने के निर्देश देते हुए कहा है कि सभी थाना प्रभारी, सीएसपी, डीएसपी, एसडीओपी बाजार क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करेंगे।
<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/aaPPQU-ad9s" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>
बाजार में सुरक्षा व्यवस्था के लिए तत्काल फिक्स प्वाईंट लगाए जाएं। असामाजिक तत्वों पर निगाह रखने के लिए सादे कपड़ों में भीड़भाड़ वाले इलाकों में क्राइम ब्रांच एवं पुलिस टीम एसपी द्वारा तैनात की गई हैं। बाजार व्यवस्था एवं चैकिंग के लिए 100 अधिक का अतिरिक्त बल सीएसपी को दिया गया है।

Continue With Google
Comments (0)