आर्य समय संवाददाता जबलपुर। समूचे पूर्वी मध्यप्रदेश सहित प्रदेश के सबसे बड़े बरगी डैम में पानी की आवक बढ़ने से डैम प्रबंधन ने इसके 17 गेट 3.15 मीटर तक खोल दिए। डैम प्रबंधन के एसई राजाराम रोहित ने बताया कि लगातार आ रही अथाह जलराशि के चलते जैम से जलनिकासी की जा रही है। यदि पानी की आवक लगातार बढ़ती रही तो इसके गेटों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। वर्तमान में 17 गेटों से 8 हजार 199 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है।
वर्तमान में पानी की आवक 6 हजार मगुमेक है।डेम का जलस्तर बुधवार की सुबह 423.40 मीटर था जबकि इसका अधिकतम जलस्तर 422.76 मीटर है। बरगी डैम के अलावा परियट और खंदारी भी ओवर फ्लो हो गए हैं। डैम से छोड़े जा रहे एकमुश्त पानी से नर्मदा में बाढ़ के नजारे हैं। आज सुबह 11 बजे पानी उमाघाट के ऊपर सड़क तक आ गया था। एएसपी सुर्यकांत शर्मा ने बताया कि जलस्तर बढ़ने के बाद नदी से लगे थाना प्रभारियों को निरंतर गश्त करने के निर्देश दिए हैं। वहीं खतरनाक जगह पर सेल्फी या खतरनाक स्टंट्स करने वालों कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/3F6dIIHuKjs" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>

Continue With Google
Comments (0)