आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। शनिवार सुबह कैंट क्षेत्र में आर्मी क्यूआरटी की कार्यवाही से बगीचा क्षेत्रों में रहने वालों के होश उड़ गए। दरअसल, आर्मी क्यूआरटी की टीम जेसीबी के माध्यम से पेंटीनाका-गोराबाजार मार्ग स्थित आरसी ग्राउंड में जाने वाले रास्तों को बंद करने के लिहाज से गढ्डे खोदवा रही थी। संभवता: बाउंड्री बॉल के निर्माण की तैयारी थी। जिसके विरोध में लोग सड़क पर उतर आए और पेंटीनाका गोराबाजार मार्ग पर आवागमन बंद हो गया।

इधर,रास्ते बंद होने का सीधा असर ग्राउंड से लगे बगीचों के रहवासियों को पड़ता,क्योंकि उनके आवागमन के रास्ते बंद हो जाते। लिहाजा उन्होने ने आर्मी की ग्राउंड में चल रही गतिविधियों को विरोध शुरू कर दिया। हंगामें की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। कार्यवाही का विरोध बढ़ता देख, आर्मी की टीम ने कुछ समय के लिए अपने कदम पीछे खींच लिए, लेकिन लोगों के जाते ही फिर काम शुरू करवा दिया।

<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/rr0iYucpci4" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>क्षेत्रीय निवासी नीलम चंसौरिया ने बताया कि आज सुबह आरसी ग्राउंड पहुंची आर्मी की क्यूआरटी ने ग्रांउड के अंदर आने वाले मार्गो को बंद करते हुए जेसीबी के माध्यम से गहरे-गहरे गढ्डेÞ खोद दिए गए। यूं अचानक रास्ते बंद करने के पीछे कारण पूछे जाने पर सैन्य जवानों ने कुछ भी जबाव नहीं दिया। वहीं उक्त कार्यवाही के पूर्व आर्मी को पुलिस को सूचना दी जानी चाहिए थी। लेकिन पुलिस को भी सूचना नहीं दी गई थी। नीलम चंसौरिया ने कहा कि बिना नोटिस व सूचना दिए आर्मी की इस कार्यवाही का हम सबने विरोध किया।

पूर्व बोर्ड मेंबर सुंदर अग्रवाल ने बताया कि आर्मी क्यूआरटी पूरे ग्रांउड को कवर्ड करने के लिए चार दीवारी बनाना चाहती है। लेकिन आर्मी के इस कदम से ग्रांउड से लगे बगीचों में रहने वालों के आवागमन के रास्ते बंद हो जाएंगे। इसी के चलते क्षेत्रीय नागरिक आर्मी की कार्यवाही का विरोध कर रहे थे। इस मामले में आर्मी के आला अधिकारियों से चर्चा की जाएगी।