आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु की अध्यक्षता तथा राष्ट्रीय महासचिव स्थित प्रज्ञा के संचालन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। इस मीटिंग में भारत के समस्त प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्षों तथा महासचिवों ने भाग लिया। जिसमें आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। अनिल गुप्ता राष्ट्रीय मीडिया सचिव डिफेंस ने बताया की मीटिंग में निम्न निर्णय लिया गया कि 26 सितंबर को देश के समस्त जिला मुख्यालयो पर यूपीएस-एनपीएस के खिलाफ आक्रोश मार्च होगा। 15 दिसंबर को दिल्ली में एनएमओपीएस का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय अधिवेशन में ही नए साल के कार्यक्रमों की मजबूत रूपरेखा बनेगी।