आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। केंट बोर्ड में 30 अगस्त को मासिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अधिशासी अधिकारी अभिमन्यु सिंह एवं अध्यक्ष दिनेश कुमार झांधू के अतिरिक्त विशेष अतिथि के रूप में सांसद आशीष दुबे एवं कैंट विधायक अशोक रोहाणी उपस्थित रहे।
इस बैठक में केंट क्षेत्र के विकास की योजनाओं पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई एवं क्षेत्र के विकास के लिए जन उपयोगी निर्णय जैसे केंट बोर्ड के लिए फायर ब्रिगेड, मोतीलाल नेहरू अस्पताल के लिए एंबुलेंस एवं एयरपोर्ट रोड के चौड़ीकरण के संबंध में चर्चा की गई। इसके साथ-साथ केंट के विकास के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार से प्राप्त विशेष अनुदान प्रदाय करने की बात कही गई। बैठक शुरू होने से पूर्व केंट बोर्ड के बाबा भीमराब अंबेडकर सभा कक्ष में नवागत सांसद आशीष दुबे एवं कैंट विधायक अशोक रोहाणी का पुष्पगुच्छ देकर बोर्डअध्यक्ष दिनेश कुमार झांधू एवं मुख्य अधिशासी अधिकारी अभिमन्यु सिंह द्वारा स्वागत किया गया।
Jabalpur News: केंट के मोतीलाल नेहरू अस्पताल में एंबुलेंस की दरकार
केंट बोर्ड में 30 अगस्त को मासिक बैठक आयोजित की गई।

Continue With Google
Comments (0)