आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी पर पं धीरेन्द्र शास्त्री के वीडियो पर आपत्तिजनक कॉमेंट करने के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद आज शुक्रवार को जबलपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर बताया कि मीडिया के ‌द्वारा ज्ञात हुआ है कि पनागर थाने में पार्टी के पदाधिकारी (राजेश कुमार वर्मा) पर प्रकरण दर्ज हुआ है।

जिसमें यह कहा गया है कि बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री की पोस्ट शेयर करने का आरोप लगाते हुए उनके  द्वारा बाबा जी को भला बुरा कहा है। इस संदर्भ में कार्यकर्ताओं ने बताया कि राजेश वर्मा के फेसबुक आईडी से विडियो शेयर नहीं की गई है, राजेश वर्मा ने बताया कि मुझे स्वयं आज समाचार पत्र पढ़कर ज्ञात हुआ था तब मैंने अपनी फेसबुक आई डी में देखा कि किसी अन्य व्यक्ति के द्वारा आई डी हैक कर लिए जाने के कारण भी ऐसा संभावित होना प्रदर्शित होता है। मैं स्वयं भी हनुमान जी का भक्त हूँ और मेरी पार्टी भी उन्हें अपना आराध्य मानती है और उनको मानने वाले बागेश्वर धाम धीरेन्द्र शास्त्री जी पर अटूट श्रध्दा मेरी हमेशा रही है।यह विडियो मूल रूप से “मैं भी राहुल नाम" की आईडी पर अपलोड है जिसको हजारों लोगो ने शेयर किया है, और "मैं भी राहुल नाम"  के फेसबुक पेज के मुख्य व्यक्ति पर ये आरोप बनता है, परन्तु राजनैतिक द्वेषवश भाजपा के पार्षद द्वारा यह प्रकरण पंजीकृत कराया गया है।मेरा निवेदन है कि इस संदर्भ में "मैं भी राहुल नाम"  के आईडी जिसने मूल रूप से इस वीडियो को अपलोड किया है, उसकी जगह मुझे बदनाम करने के लिए FIR दर्ज कराने वाले पनागर निवासी व्यक्ति दीपांशु नामदेव पिता दिनेश नामदेव निवासी बजरंग वार्ड पनागर के विरुद्ध झूठी शिकायत दर्ज कराने पर उनके विरुद्ध FIR दर्ज कराए।

<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/0jZBWykSVPk" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>