आर्य समय संवाददाता जबलपुर। शनिवार की सुबह 506 आर्मी बेस वर्कशॉप के बोफोर्स तोप सेक्शन में तोप की ओवरहालिंग के दौरान हुए हादसे में एक कर्मी बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे गंभीर अवस्था में मेट्रो हास्पिटल में भर्ती कराया हैं। जहां चिकित्सकों की टीम ने घायल को बचाने प्रयास किया, लेकिन उनकी मृत्यु हो गई।।

जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह करीब दस बजे आर्मी बेस वर्कशॉप के बोफोर्स सेक्शन में एश्वर्य सिन्हा उम्र 50 वर्ष तोप के पार्ट्स खोल रहे थे,इसी दौरान तोप का एक पार्ट सीधे उनकी छाती पर आकर गिरा। भारी-भरकम पार्ट गिरने कर्मचारी तड़पने लगा। तत्काल उसे वर्कशॉप में स्थित हास्पिटल ले जाया गया। लेकिन एश्वर्य सिन्हा की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने फौरन निजी अस्पताल के रेफर कर दिया गया। हादसे में घायल एश्वर्य सिन्हा लालमाटी सिद्धबाबा निवासी हैं। बताया जाता है कि एश्वर्य को काफी देर तक वेंटिलेटर में रखा गया है। लेकिन वे बचाए नहीं जा सके।