आर्य समय संवाददाता, जबलपुर।आयुध निर्माणी खमरिया (ओएफके) में रविवार की देर रात करीब 12.30 बजे हुए हादसे में एक कर्मी घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जुलाई माह में उत्पादन के दौरान कई हादसे सामने आ चुके हैं।

जानकारी की मुताबिक ओएफके के एफ -1 सेक्शन में नोज टर्निंग मशीन में काम कर रहे मनोज नामक कर्मी का हाथ फंस जाने से वह बुरी तरह घायल हो गया। बताया जाता है कि उसकी एक अंगुली काफी चोटिल हो गई है। जिसे पहले ओएफके अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे निजी अस्पताल रिफर कर दिया गया। चर्चा है कि जिस मशीन में यह हादसा हुआ वह काफी पुरानी है। ओल्ड मॉडल होने के चलते उसकी सेटिंग में दिक्कत आती है। लेकिन बीएम-2 का उत्पादन लक्ष्य ज्यादा होने के चलते उक्त मशीन का भी उपयोग किया जा रहा है। जुलाई माह में फिलिंग सेक्शन में कई हादसे सामने आ चुके हैं।