आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। सिहोरा थानांतर्गत धनगवां में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाले गुड्डु यादव आज सुबह-सुबह मेन पर रोड पैदल कहीं जा रहे थे, उसकी वक्त किसी अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
प्रारंभिक जांच में समाने आया है कि गुड्डु को किसी भारी वाहन ने टक्कर मारी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर आरोपी चालक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।