आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। मंगलवार को रहस्यमय ढंग से गायब हुए एक युवक की बुधवार को रांझी के एक कुएं में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी रांझी ने बताया कि दुर्गा नगर वर्मा डेरी रामपुर निवासी विपिन चौधरी 27 वर्ष की गुमशुदगी की सूचना उसकी पत्नी गायत्री चौधरी द्वारा मंगलवार 5 नवंबर को दी गई थी। जिसमें बताया गया था कि विपिन अपने घर से रांझी निवासी अपने रिश्तेदार के घर जाने का बताकर निकला था।
जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा, ना ही उससे किसी प्रकार का संपर्क हो पा रहा है। पुलिस टीम गुमशुदा विपिन की तलाश कर ही रही थी कि बुधवार को उसकी लाश एक कुएं में मिली है। बताया जाता है कि विपिन की लाश जिस कुएं में मिली है वह कुआं उसी रिश्तेदार के घर के पीछे स्थित है जिसके यहां जाने का बोलकर वह घर से निकला था। शव में कुछ चोटें भी देखी गई हैं। वहीं परिजनों का आरोप है कि विपिन की हत्या की गई है। हालांकि कि पुलिस सभी ऐंगल से जांच कर रही है।

Continue With Google
Comments (0)