आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आव्हान पर जबलपुर जिले में एक पेड माँ के नाम अभियान की शुरुआत मंगलवार को सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी एवं नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज ने डुमना नेचर पार्क के समीप गधेरी में पौधारोपण कर की। पौधारोपण के इस कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम द्वारा किया गया था। मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष विनोद गोटिया भी इस अवसर पर मौजूद थे। उन्होंने भी पौधा लगाकर अभियान में सहभागिता की। कलेक्टर दीपक सक्सेना, पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह एवं नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव ने भी इस कार्यक्रम में पौधे रोपे । बता दें कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत जबलपुर जिले में जिला मुख्यालय से ग्राम पंचायत स्तर तक विभिन्न चरणों मे लगभग 11 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के पहले दिन आज जिले भर में अलग-अलग लोकेशन पर 1 लाख 47 हजार पौधे रोपे जा रहे हैं।
Jabalpur News: गधेरी में पौधारोपण से हुई जिले में एक पेड़ माँ के नाम अभियान की शुरुआत
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आव्हान पर जबलपुर जिले में एक पेड माँ के नाम अभियान की शुरुआत मंगलवार को सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी एवं नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज ने डुमना नेचर पार्क के समीप गधेरी में पौधारोपण कर की। पौधारोपण के इस कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम द्वारा किया गया था।

Continue With Google
Comments (0)