आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। चलती हुई ट्रेन में सवार होना कितना खतरनाक साबित हो सकता है इसकी बानगी जबलपुर मुख्य रेलवे स्टेशन में देखने मिली। हुआ यूं कि मुम्बई-हावड़ा मेल में मैहर से मुम्बई की यात्रा कर रहा 21 वर्षीय यात्री मृत्यंजय गौतम प्लेटफार्म नम्बर-1 पर चिप्स कुरकुरे लेने के लिए उतरा था। इतने में गाड़ी के चलने का समय हो गया। वह दौड़ लगाकर बोगी में चढ़ने का प्रयास कर ही रहा था कि इतने में उसका पैर फिसल गया जिसके चलते वह बोगी के नीचे समा गया। इस हादसे में उसका लेफ्ट पैर कट गया। इससे पहले की ट्रेन को चेनपुलिंग कर रोका जाता ट्रेन प्लेटफार्म छोड़ चुकी थी।
जीआरपी सिपाही ने की मदद ट्रेन के निकल जाने के बाद प्लेटफार्म ड्यूटी कर रहे जीआरपी सिपाही राजबब्बर यादव ने तत्परता दिखाई और घायल यात्री को उसी अवस्था में पीठ पर उठाकर प्लेटफार्म से बाहर ले गया जहां 108 एम्बूलेंस के माध्यम से सीधे मेडिकल कालेज अस्पताल भिजवा दिया। यात्री इस वक्त चिकित्सकों की देखरेख में है और स्वस्थ है।

Continue With Google
Comments (0)