आर्य समय संवाददाता जबलपुर। चौकीदार पर हमला कर रांझी-गोकलपुरा स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार की रात करीब 1.30 बजे 8 नाबालिग फरार हो गए। बताया जाता है कि पहले चौकीदार के सिर पर लोहे का ताला मारकर घायल किया और गेट की चाबी छीनने की कोशिश की। इसके बाद सभी छत से कूदकर फरार हो गए। फरार नाबालिगों ने शोभापुर क्षेत्र से एक बाइक भी चोरी की है। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी रांझी पुलिस को मिले हैं। पुलिस ने फरार नाबालिगों की तलाश में दो टीमें लगाई है।

<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/ce6Eo8xY6mE" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>जानकारी के अनुसार फरार होने से पहले एक नाबालिग आरोपी ने चौकीदार का मोबाइल छीनकर अपने पिता को फोन करके यह बताया था कि वह लोग बाल संप्रेषण गृह से फरार हो गए हैं, जिसके बाद नाबालिग आरोपी के पिता ने बाकायदा मेन रोड पर अपनी कार खड़ी कर रखी थी। माना जा रहा है कि फरार आरोपियों को कार से ले जाया गया।

इस मामले में चौकीदार राजेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि रात करीब 8 बजे सभी ने खाना खाया। उसके बाद अपने-अपने रूम में चले गए। देर रात 1.30 बजे मैं गेट पर बैठकर ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान 8 नाबालिग्तीसगढ़ मेरे पास आए और चाबी मांगने लगे। मैंने उन्हें समझाया और कमरे में जाने को कहा। इस बीच उन्होंने मेरे सिर पर ताले से हमला कर दिया। इसके बाद छत के दरवाजे की चाबी छीनी और ऊपर का दरवाजा खोलकर छत के रास्ते से फरार हो गए। फरार होने से पहले नाबालिग आरोपी चौकीदार का मोबाइल भी छीनकर ले गए।

रांझी थाना प्रभारी ने बताया कि फरार होने वाले नाबालिगों ने पहले एक चौकीदार को कमरे में बंद कर दिया। वहीं दूसरे चौकीदार से मारपीट कर दी।बाल संप्रेषण गृह से फरार सभी नाबालिगों में से 7 जबलपुर और एक मंडला निवासी हैं। सभी की उम्र लगभग 17 साल के आसपास है। करीब 15 दिन पहले ही जबलपुर पुलिस ने फरार तीन से चार लड़कों को अवैध पिस्तौल लेकर घूमने, मारपीट करने के आरोप में पकड़कर बाल न्यायालय में पेश किया था, जिसके बाद इन्हें बाल संप्रेषण भेजा गया था। बताया जा रहा है कि फरार हुए सभी नाबालिग आदतन अपराधी हैं।