आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। भेड़ाघाट चौराहा स्थित पायल ज्वेलर्स के संचालक मनोज सोनी शुक्रवार करीब 11.50 बजे सोने-चांदी से भरा बैग लेकर दुकान पहुंचे। मनोज पहली शटर खोलने के बाद करीब 20 किलो चांदी एवं 450 ग्राम वजनी सोने के जेवर से भरा बैग अज्ञात युवक चोरी कर ले गया। दुकान खुलते ही आभूषण से भरा बैग चोरी हो जाने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात चोर को तलाशने के लिए दुकान सहित आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं। क्षेत्र में चर्चा है कि चोर ने पूरी रैकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया है।
<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/xNfMl-2HQNk" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>

Continue With Google
Comments (0)