हरियाणा के पानीपत के गांव अहर निवासी करीब 52 वर्षीय ITBP के जवान सत्यवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनकी ड्यूटी पंचकूला में थी। ड्यूटी के दौरान अचानक सिर में दर्द होने के बाद घर चले गए थे। जहां अटैक आने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक ITBP जवान सत्यवान का मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद जवान सत्यवान के चार बच्चे हैं, जिनमें तीन लड़के और एक लड़की है। उनके अंतिम संस्कार में जनसैलाब उमड़ा।
50 बटालियन रामगढ़ पंचकूला के इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि कॉन्स्टेबल सत्यवान ITBP में 1989 को भर्ती हुए थे। फिलहाल वह पंचकूला में तैनात थे।
उन्होंने कहा कि करीब 3 महीने पहले भी सत्यवान को अधरंग का अटैक आया था, लेकिन उस समय वे ठीक हो गए थे। तीन दिन पहले सत्यवान ड्यूटी पर थे। साथ ड्यूटी करने वाले साथियों ने बताया कि अचानक सिर में दर्द हुआ। इसके बाद सत्यवान अपने घर पर गए तो वहां अटैक आ गया, इससे उनकी जान चली गई।

Continue With Google
Comments (0)