अनमोल संदेश, भोपाल
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और देश व प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्रीने बैसाखी के पावन पर्व पर भोपाल के तात्या टोपे नगर स्थित गुरूद्वारे पहुंचकर मथ्था टेका और सबके मंगल की कामना की। वहीं पूर्व मुख्यमंत्रीने रविवार को बालाघाट संसदीय क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी भारती पारधी के समर्थन में 10 से ज्यादा गांवों में पहुंचकर चुनाव प्रचार किया। साथ ही कार्यकर्ता सम्मेलन और जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्रीने कहा कि, जनता से पदों के नहीं बल्कि दिल और आत्मा के रिश्ते हैं। नवरात्रि चल रही है और मैं मैया से केवल यहीं मांगता हूं कि, मां मुझे धन, बल, विद्या, स्वर्ग और मुक्ति नहीं चाहिए| मुझ पर केवल इतनी कृपा करना की मरने के बाद बार-बार इसी जनता के बीच पैदा करना ताकि सेवा कर सकूं।
हर बहन बनेगी लखपति दीदी
पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मैंने बचपन में देखा था कि, बेटा-बेटी में भेदभाव किया जाता था। मैं सांसद बना तो बेटियों की शादी करवाना शुरू किया। फिर मुख्यमंत्री बना तो सबसे पहले ला?ली लक्ष्मी बनाने का सौभाग्य मिला। फिर बहनों को ला?ली बहना बनाने का सौभाग्य मिला। अब लखपति बहना बनाना है। क्यों बहन गरीब रहे, क्यों आंसुओं के समुद्र में डूबी रहे। दुख के समुद्र में नहीं डूबने देंगे। तुम्हें ही जीने और मुस्कुराने का अधिकार है। प्रधानमंत्री जी ने भी संकल्प पत्र में कहा है लखपति दीदी योजना। लखपति दीदी का मतलब है हर बहन की आय सालाना 1 लाख रूपए से ज्यादा हो। उन्होंने कहा कि, देश में नंबर वन नेता है नररेन्द्र मोदी जी और देश की नंबर वन पार्टी है भारतीय जनता पार्टी।
कार्यकर्ता ही हमारे प्राण हैं
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मोदी जी ने इस बार 400 पार का लक्ष्य रखा है। भारतीय जनता पार्टी अकेले 370 और एनडीए के साथ 400 पार का टारगेट है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, 400 पार का ये लक्ष्य हमारे कार्यकर्ताओं के बिना पूरा नहीं हो सकता है, कार्यकर्ता ही हमारे प्राण हैं। इसलिए अपने-अपने घरों से निकलें और प्रचार में जुट जाएं। वहीं हर बूथ पर मजबूती के साथ काम करें। घर-घर जनसंपर्क करें और मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दें। 400 पार के लक्ष्य को पूरा करना है और मध्यप्रदेश से 29 खिले हुए कमल के फूलों की माला मोदी जी के गले में डालना हैं और मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है।

Continue With Google
Comments (0)