आर्य समय संवाददाता जबलपुर। जबलपुर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए है कि दिन दहाड़ो वारदात को अंजाम देते हुए पुलिस को चुनौती दे रहे है। ताजा मामले में जहां एक युवक को चार लोगों ने मिलकर हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। घायल युवक अपने आपको बचाने के लिए बदमाशों से अकेला ही भिड़ गया।

बदमाश युवक के सिर,हाथ, पैर में चाकू मारकर मौके से फरार हो गए है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कि युवक अपने आपको बचाने की कोशिश कर रहा है, और चाल लोग उस पर चाकू से हमला कर रहे है।  गंभीर हालत में घायल युवक को जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया है। 

जानकारी के मुताबिक हनुमानताल थाना अंतर्गत जानकी दास मंदिर बाबा टोला, ठक्करग्राम वार्ड में एक महिला ने सामूहिक लोन लिया। जब किश्त लेने शनिवार दोपहर करीब 12 बजे बैंक कर्मी उसके घर पहुंचा तो उसके घर के ही एक युवक ने धारदार हथियार निकाला और अपने साथियों को बुलाकर बैंक कर्मी के साथ मारपीट की और दो लाख रूपये लेकर भाग निकला। किसी क्षेत्रवासी ने पूरी लूट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। पीड़ित बैंक कर्मी थाने पहुंचा और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। 

इस संबंध में हनुमानताल थाना प्रभारी ने बताया कि फ्यूजन फायनेंस कंपनी के कर्मचारी धर्मेन्द्र रजक शनिवार दोपहर करीब 12 बजे जानकी दास मंदिर, बाबा टोला किश्त लेने कृष्ण कुमार चौधरी के घर पहुंचा था। उसके घर की किसी महिला ने लोन लिया था। धर्मेन्द्र के किश्त मांगने पर कृष्ण कुमार ने धारदार हथियार निकाला और अपने दो अन्य साथियों को भी बुला लिया। जिन्होंने धर्मेन्द्र के साथ मारपीट करते हुये उसका दो लाख रूपये से भरा बैग छीनकर भाग गये। पुलिस अपराध दर्ज कर तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों के संबंध में बताया कि कृष्ण कुमार चौधरी आदतन अपराधी है। जिसके थाने में गंभीर अपराध पहले से दर्ज हैं।

घटना का वीडियो वायरल-

शनिवार को हुई इस घटना वीडियो क्षेत्रीय रहवासी ने मोबाइल में शूट कर लिया और वायरल कर दिया। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कृष्ण कुमार और उसके दो साथियों ने मिलकर बैंक कर्मी के साथ बेरहमी से मारपीट की और खुलेआम तीनों हथियार लहरा रहे है।