मुख्यमंत्री योगी से मिले व्यवसाई दुबे ग्वालियर। डबरा के प्रमुख व्यवसाई अतुल दुबे ने विगत दिवस उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गौरखपुर में आत्मीय मुलाकात की। मुख्यमंत्री योगी ने अतुल दुबे से राजनीतिक, सामजिक एवं व्यवसायिक गतिविधियों के बारे में चर्चा की। साथ ही उन्होंने युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज युवा अपनी प्रतिभा का राष्ट्रहित में उपयोग कर देश को नई दिशा देने में लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने मुलाकात के दौरान मध्य प्रदेश की राजनीतिक हालातों के बारे में भी जानकारी ली और पार्टी हित में कार्य करने के लिए अपना आशीर्वाद दिया।
ग्वालियर। डबरा के प्रमुख व्यवसाई अतुल दुबे ने विगत दिवस उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी

Continue With Google
Comments (0)