सारंगढ़ बिलाईगढ़जिले में
हाथियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है, एक बार फिर हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात
मचाते हुए किसानो के फसलों और ट्रैक्टर को भारी नुकसान पहुंचाया है। बताया जा रहा
है हाथियों के इस झुंड में 23 हाथी शामिल है। जो पिछले दो महीने से वन क्षेत्र में भ्रमण
कर रहे है…
दरअसल पिछले 2 महीनों से
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के जंगलों को जंगली हाथियों ने अपना डेरा बना रखा है, और हाथी पेट भरने
के लिए किसानो द्वारा लगाई गई फसलो को चारा बना रहे है, एक बार फिर आज
हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाते हुए लगभग 7 एकड़ में लगे फसल सहित किसान के ट्रैक्टर को
नुकसान पहुंचाया है। बताया जा रहा
है।हाथियों का झुंड रात होते ही पहाड़ से नीचे उतरता है और फसलों को नुकसान पहुंचा
कर सुबह वापस पहाड़ में चला जाता है। वही जिस किसान के फसल और ट्रैक्टर को हाथियों
के झुंड ने नुकसान पहुंचाया उस किसान का कहना है की जंगली जानवरों से फसल को
नुकसान से बचाने के लिए वो एक पेड़ में
मचान बना कर रहता है पर
रात को जब हाथियों का झुंड उसके फसलों की तरफ आया तो हाथियों की आवाज सुन कर वहां
से वो भाग खड़ा हुआ और पहाड़ में चढ़ गया, जिसके बाद हाथियों के झुंड ने उत्पात मचाते हुए
खेत में लगे फसल और उसके ट्रैक्टर को नुकसान पहुंचाया दिया,हाथियों का झुंड
अब सारंगढ़ नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 14 नावापरा तक पहुंच गया है जिससे ग्रामीण सहित
स्कूल के बच्चे और वहां पढ़ाने वाले शिक्षक भी परेशान है। स्कूल में पढ़ाने वाले
शिक्षकों का कहना है जब से हाथियों का झुंड इस क्षेत्र में आया है तब से स्कूल के
शिक्षक सहित बच्चे काफी भयभीत है। शिक्षको ने बताया की उनके द्वारा स्कूल में
पढ़ने वाले बच्चों के पालको को हाथियों के डर से को स्कूल लाने और ले जाने के लिए
कहा गया है।
वहीं गोमर्ड अभ्यारण के रेंजर राजू सिदार का कहना है की उनके विभाग द्वारा लगातार हाथियों के झुंड का मॉनिटरिंग किया जा रहा है, साथ ही जिस किसान के फसलों का हाथियों ने नुकसान पहुंचाया है, उनका आंकलन कर के छतिपूर्ति के लिए भेज दिया गया है...

Continue With Google
Comments (0)