बीते दिनों सूखे के आसार बनने से जहां किसान चिंतित हो गए थे...वहीं पिछले 4 दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं...झमाझम बारिश से सरगुजा में रोपा धान का लक्ष्य 50 प्रतिशत  के पार हो चुका है, आपको बता दें जुलाई के अंतिम सप्ताह तक सूखे की आशंका से किसान चिंतित थे वही प्रशासन भी इला को का मुआयना कर रहे थे लेकिन पिछले 4 दिनों से हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले हुए वह धान की खेती के लिए जुट चुके हैं। अब किसानों को लेकर प्रशासन भी राहत की सांस ली है।