रायपुर 2 बहनों से गैंगरेप मामले में बड़ा खुलासा हुआ है...आरोपियों में सिर्फ बीजेपी नेता का नहीं बल्कि ASI का बेटा भी शामिल था...आरोपी के पिता ASI मंदिर हसौद थाने में ही पदस्थ थे। फिलहाल जांच प्रभावित न हो इसलिए रायपुर SSP ने फौरन पुलिसकर्मी का दूसरे थाने में ट्रांसफर कर दिया है..ASI को जब अपने बेटे की इस हरकत का पता चला तो उन्होंने नौकरी के फर्ज को पहले निभाया... उन्होंने रायपुर SSP को खुद के ट्रांसफर किए जाने का आवेदन दिया। जिससे जांच प्रभावित न हो। ASI के आवेदन पर एसएसपी ने मुहर लगा दी.. जिसके बाद उन्हें मुजगहन थाने में पोस्टिंग दे दी गई...

दरअसल रक्षाबंधन मनाकर एक युवक के साथ दो युवतियां रायपुर लौट रही थीं। तभी मंदिर हसौद के आगे रिम्स अस्पताल के पास 10 युवकों के गैंग ने उनका रास्ता रोक लिया...और उनके साथ चाकू की नोंक पर दुष्कर्म की वारदात की।

जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया...सभी 10 आरोपियों को रात में ही गिरफ्तार कर लिया... इस सामूहिक रेप का एक मुख्य आरोपी मंदिर हसौद के भाजपा मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सिंह का बेटा पूनम ठाकुर है। जिसके खिलाफ हत्या और बलात्कार के मामले पहले से दर्ज हैं...