छत्तीसगढ़ में चुनाव के पहले कई अहम विषयों पर कैबिनेट ने
फैसला लिया है...छत्तीसगढ़ में एक नवंबर से धान खरीदी शुरू होने जा रही है..धान खरीदी के
लिए कैबिनेट ने कस्टम मीलिंग नीति को मंजूरी दी..साथ ही प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी के फैसले को भी स्वीकृति दे
दी है.. राज्य सरकार ने होलसेल कॉरीडोर में व्यापारियों को 540 रुपए प्रति वर्गफीट में जमीन आवंटन करने के
फैसले को भी स्वीकृति दी. लेकिन कैबिनेट की बैठक में स्वागत विहार को लेकर लिया
गया फैसला बेहद महत्वपूर्ण रहा...राजधानी के डूंडा, सेजबहार और बोरियाकला इलाके में स्वागत विहार
कॉलोनी विकसित की गई थी. इसे लेकर कॉलोनाइजर और शासन के बीच विवाद की स्थिति
थी...जिससे यहां जमीन लेने वाले लगभग तीन हजार लोग बरसों से बेहद परेशान थे..कैबिनेट
की बैठक में न्यू स्वागत विहार कॉलोनी को अनधिकृत कॉलोनी मानते हुए नियमितीकरण का
फैसला लिया गया. इससे अब 2910 हितग्राहियों को भूखंड मिलने का रास्ता साफ हो गया.इसी तरह एक बड़ा फैसला पत्रकारों
के हित में लिया गया. राज्य सरकार ने पत्रकारों को माता कौशल्या विहार यानी पुराने
कमल विहार में मकान खरीदने पर 15 फीसदी छूट देने का निर्णय लिया है.बैठक के बाद मंत्री मोहम्मद अकबर ने फैसलों
की जानकारी दी...
चुनाव से पहले कैबिनेट के बड़े फैसले

Continue With Google
Comments (0)