मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सरकार का कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है...आज शाम तक ही शिवराज सरकार के कैबिनेट विस्तार की संभावना है...मंत्रिमंडल विस्तार में तीन विधायकों को जगह मिलने की प्रबल संभावना जताई जा रही है...राजेंद्र शुक्ल, गौरीशंकर बिसेन और राहुल लोधी मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं...सीएम शिवराज ने मंगलवार को राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात की थी...मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच हुई मुलाकात के बाद ये चर्चा तेज हो गई है कि जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है...।
राजेंद्र शुक्ल विंध्य में बीजेपी का चेहरा हैं...वहीं, गौरीशंकर बिसेन का दबदबा महाकौशल प्रांत में है...जबकि राहुल लोधी पूर्व मुख्यमंत्री उमा
भारती के भतीजे हैं...बीजेपी की
लोधी वोटबैंक पर भी नजर है...लोधी समाज को
अपने पक्ष में करने के लिए राहुल लोधी पर बीजेपी दांव लगाना चाहती है...।

Continue With Google
Comments (0)