बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैफिल्म ने पहले दिन समीक्षकों के साथ-साथ दर्शकों के दिल में भी बखूबी जगह बना ली है। लोगों का कहना है कि उन्हें लंबे समय बाद बॉलीवुड में ऐसी फिल्म देखने को मिली है। हालांकि जिस तरह से 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, उसका असर फिल्म की कमाई पर जरा भी नहीं हुआ है। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म ने पहले दिन डबल डिजिट में ओपनिंग जरूर की है, लेकिन आलिया और रणवीर की पिछली मूवीज के मुकाबले ये आंकड़ा काफी कम नजर आया…. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 10.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि अर्ली एस्टिमेट से इतर फिल्म की पहले दिन की कमाई 11 से 12 करोड़ रुपये के बीच में हो सकती है...