उपनगर कोलार रोड में 5 करोड़ की लागत से किया गया निर्माण
अनमोल संदेश, भोपाल
उपनगर कोलार रोड में 5 करोड़ की लागत से बना सर्वधर्म पुल को आम जनता के लिए खेल दिया गया है। यह पुल तय समय सीमा से छह माह की देरी से बनकर तैयार हुआ है। इसके बाद भी संबधित ठेकेदार पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अहम बात यह है कि इसे शुरु तो कर दिया गया है लेकिन लोगों को धूल और खराब सड़क से अभी भी मुक्ति नहीं मिली है। इसकी वजह है पुलिस के दोनों तरफ काम चलाऊ मिट्टी डालकर स्लोब बनाया गया है। दरअसल यह नया ब्रिज पुराने ब्रिज से जोड़कर ही बनाया गया है। 13 मीटर चौड़े और 60 मीटर लंबे ब्रिज को बनाने का काम डेढ़ साल पहले शुरु किया गया था, लेकिन ठेकेदार ने कुछ हिस्सा बनाने के बाद इस पर काम ही नहीं किया, जिसकी वजह से इसके निर्माण में देरी हुई। सिक्स लेन के लिहाज से बने ब्रिज से हर रोज 5 लाख आबादी को फायदा मिलेगा। दरअसल सितंबर-22 में ब्रिज के लिए भूमिपूजन किया गया था।
सिक्सलेन के हिसाब से बेहद जरूरी
बीते डेढ़ साल से 15.10 किलोमीटर लंबे कोलार सिक्सलेन का निर्माण चल रहा है। चूना भट्टी चौराहे से डी-मार्ट तक एक लेन और डीमार्ट से कालापानी गांव से आगे तक दोनों लेन का काम पूरा हो चुका है। इधर, चूना भट्टी से रेस्ट हाउस के बीच भी काम अब जाकर तेजी से किया जा रहा है। एक तरफ की लेन लगभग पूरी बन गई है, जबकि दूसरी लेन पर सीमेंट क्रांकीट का काम जारी है। यह बात अलग है कि इसके निर्माण के लिए कहीं भी सड़क खोद कर छोड़ दी जा रही है, जिससे लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोलार रोड के ट्रैफिक के लिहाज से सर्वधर्म का नया ब्रिज काफी महत्वपूर्ण है।

Continue With Google
Comments (0)