गरियाबंद के उदंती–सीतानदी अभयारण्य इलाके में पिछले 7 माह से हाथियों के आतंक से जनहानि नहीं हुई है। वजह तैनात ऑफिसर वरुण जैन के प्रयास से बना एलीफेंट एप है, जो हाथियों के आमद पर इसकी जानकारी 10 किमी पहले से दे देती है। एप को बनाने गूगल के ओडिके प्लेटफार्म पर हाथी मित्र लोकेशन अपडेट करते रहते हैं, आर्टिफिसियेल इंट्लीजेंसी के मदद से एप को क्लाउड सर्वर पर प्रोग्राम किया गया है, जो 5 मिनट के भीतर 10 किलोमीटर की परिधि में मौजूद पंजीकृत मोबाइल पर आटोमेटिक मेसेज व कॉल के जरिए अलर्ट कर देता है। एप ने अब तक 9 लाख से ज्यादा कॉल मेसेज कर लोगो को अलर्ट किया है। दरअसल अभ्यारण में अप्रैल 2023 में 24 घंटे के भीतर हाथियों के दल ने 3 लोगो को मौत के घाट उतार दिया था। वजह मुनादी कर एलर्ट किए गए गांव के बजाए हाथियों ने दूसरे दिशा में चले गए। 2017 बेच के अफसर वरुण जैन को आईटी की अच्छी पकड़ थी। लिहाजा इससे जुड़े लोगो के साथ दो माह के कड़ी मेहनत के बाद एलीफेंट एप बना डाला। गरियाबंद के अलावा एप का इस्तेमाल प्रदेश के अन्य 12 प्रभावित वन मंडल में भी होने लगा है....
एलीफेंट एप का कमाल,हाथियों का आतंक लेकिन जनहानि नहीं

Continue With Google
Comments (0)