भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं...दो दिन तक उन्होने अधिकारियों और सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक की फिर शनिवार को प्रेस कांफ्रेस की..राजीव कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर बैठकें हुई हैं... मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि तीन साल से अधिक समय से पदस्थ अफसरों को हटाने के लिए चीफ सेक्रेटरी और DGP को निर्देश दिये हैं...संविदा और कांटेस्ट बेस पर नियुक्त कर्मचारियों को चुनाव प्रक्रिया में नहीं लगाया जा सकता.. निष्पक्ष मतदान के लिए जितनी फोर्स की जरूरत पड़ेगी उपलब्ध कराएंगे...80 साल से ऊपर के मतदाता घर बैठे मतदान कर सकेंगे...इसके लिए तय प्रक्रिया के तहत फार्म भरना होगा...निर्वाचन आयोग की टीम घर जाकर मतदान प्रक्रिया पूरी कराएगी...कलेक्टर एसपी को निर्देश दिये है कि सभी चेक पोस्ट पर विशेष ध्यान रखें...प्रचार सामग्री परिवहन के लिए अब चार गाड़ियों का प्रयोग किया जा सकेगा...सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए हर जिले में मॉनिटरिंग सेल बनाई जाएगी....

इसके पहले शुक्रवार को राजीव कुमार ने प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर और एसपी, सभी संभागों के आयुक्त और पुलिस रेंजों के IG के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की जिलेवार समीक्षा की गई थी...आयोग ने सभी अधिकारियों से कहा शराब, ड्रग्स के ट्रांसपोर्टेशन पर कड़ी निगरानी रखें...एसपी और कलेक्टरों को ये भी कहा कि किसी भी तरह की कार्रवाई से डरने की जरूरत नहीं है....