भोपाल : मध्य प्रदेश में भी मानसूनी बारिश ने ठंडक तो घोल दी है लेकिन जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है, मप्र मौसम विभाग ने आज जारी रिपोर्ट में प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जरी किये हैं।
मप्र मौसम विभाग ने आज दैनिक मौसम विवरण रिपोर्ट जारी करते हुए शहडोल, जबलपुर, सागर, भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, चम्बल, रीवा संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वज्रपात होने यानि बिजली गिरने के साथ गरज चमक के साथ बौछारें गिरने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए चेतावनी जारी करते हुए नर्मदापुरम संभाग के जिलों के अलावा सागर, विदिशा, छतरपुर, सीहोर, रायसेन, रतलाम, मंदसौर, राजगढ़, जबलपुर और टीकमगढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।IMD ने इसके अलावा इंदौर संभाग के जिलों के अलावा रीवा, सीधी, डिंडोरी, अनुपपुर, शहडोल, नरसिंहपुर, छिंदवाडा, सिवनी, मंडला , बालाघाट, पन्ना, दमोह , निवाड़ी, भोपाल, उज्जैन, देवास, शाजापुर, नीमच , गुना, अशोकनगर, शिवपुरी और श्योपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Continue With Google
Comments (0)