आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। लेकिन करीब तीन हजार 9 सौ छात्र परीक्षा देने नहीं आए। इसे गत् दिवस सोशल मीडिया में वायरल हुई भ्रामक खबर का असर माना जा रहा है। प्रदेश के 55 जिला मुख्यालयों पर दो सत्रों में आयोजित हुई परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और फिर दोपहर में 2:15 बजे से अपरान्ह 4:15 बजे तक चली।
इसी क्रम में जबलपुर शहर अंतर्गत निर्धारित किए गए सभी 24 केंद्रों में यह परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षाओं के सुचारु संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा चार उड़नदस्ता दल गठित किए गए थे। यह उड़नदस्ता दल सुबह से केंद्रवार पहुंच कर परीक्षाओं पर नजर रखे हुए थे। इसमें एक दल के जिम्मे कुल पांच से सात तक परीक्षा केंद्र दिए गए थे। चारों उड़नदस्ता दलों के साथ एक-एक वीडियोग्राफर को भी तैनात किया गया था। आज हो रही परीक्षाओं में कुल 11 हजार 518 परीक्षार्थियों में प्रथम सत्र में 7586 परीक्षार्थी आए हैं। परीक्षाएं सेंट अलॉयसियस कॉलेज सदर, एपीएन कॉलेज, श्रीराम इंस्टीट्यूट, ज्ञानगंगा कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर सर्रापीपल, एमएलबी स्कूल, डिसिल्वा स्कूल आदि में ली जा रही है।
फ्लाइंग स्क्वॉड में इनकी लगी है ड्यूटी
एसडीएम रांझी रघुवीर सिंह मरावी, एसडीएम गोरखपुर पंकज मिश्रा, एसडीएम जबलपुर अभिषेक सिंह ठाकुर और एसडीएम पाटन मानवेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में गठित ये उड़नदस्ता दल जबलपुर शहर में बनाये गये परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते नजर आए। उड़नदस्ता द्वलों द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा था कि परीक्षा केंद्रों में कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सके। परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ जमा नहीं हो। परीक्षा केंद्रों के आसपास शांति व्यवस्था बनी रहे। परीक्षा केंद्र में अनुचित साधनों का प्रयोग नहीं किया जाए। चारों उड़नदस्ता दलों के साथ एक-एक वीडियोग्राफर को भी तैनात किया गया है।

Continue With Google
Comments (0)