बुरहानपुर।
भाजपा जिला कार्यालय अटल कुंज पर मंगलवार को सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने लेकर भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल को प्रचंड मतों से विजय बनाने की रणनीति पर चर्चा की। इस अवसर पर लोकसभा सह प्रभारी दिलीप श्रॉफ, बुरहानपुर विधानसभा प्रभारी रामदास शिवहरे, संयोजक अतुल पटेल का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री चिंतामन महाजन, समस्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक उपस्थित थ। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राकेश पूर्वे ने दी।

Continue With Google
Comments (0)