अनमोल संदेश, भोपाल
मध्य प्रदेश के पहले चरण की छह सीटों पर 88 प्रत्याशियों में चार सिर्फ पढऩा जानते हैं। इनमें चार प्रत्याशी सिर्फ पढऩा जानते हैं। आठ प्रत्याशी पांचवी, 6 आठवीं, 11 प्रत्याशी दसवीं और 17 प्रत्याशी 12 वीं कक्षा पास हैं। इसके अलावा सबसे ज्यादा 18 प्रत्याशी स्नातक, 14 प्रत्याशी पीजी, 9 प्रत्याशी ग्रेजुएट प्रोफेशनल और 1 प्रत्याशी डिप्लोमा धारी है। भाजपा के दो और कांग्रेस के तीन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 51 से 60 वर्ष की उम्र के सबसे ज्यादा प्रत्याशी मैदान में है। पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। पहले चरण में छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, जबलपुर, सीधी और शहडोल में 88 प्रत्याशी मैदान में हैं। पहले चरण में 7 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। प्रत्याशियों में 51 से 60 साल की उम्र के 23 प्रत्याशी मैदान में हैं। तीन प्रत्याशी 71 से 80 और एक प्रत्याशी 80 से अधिक उम्र का है। 10 प्रत्याशियों की उम्र 25 से 30 के बीच है। वहीं, 31 से 40 साल की उम्र वाले 18 प्रत्याशी हैं। इसमें शहडोल की भाजपा प्रत्याशी 37 वर्षीय हिमाद्री सिंह भी शामिल हैं। वहीं, 41 से 50 साल की उम्र के 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।
भाजपा के दो, कांग्रेस के तीन प्रत्याशियों पर केस
88 प्रत्याशियों में 17 प्रत्याशियों के ऊपर आपराधिक मामले हैं। वहीं, इसमें नौ के ऊपर गंभीर आपराधिक केस दर्ज हैं। इसमें भाजपा के 6 में से दो, कांग्रेस के 6 में से तीन, बीएसपी के 6 में से एक, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के 6 में से तीन प्रत्याशियों पर केस दर्ज हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय निर्माण पार्टी के एक, अहिंसा समाज पार्टी के एक और निर्दलीय 37 प्रत्याशियों में 6 पर अपराधिक मामले दर्ज है।

Continue With Google
Comments (0)