छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस में टिकट आवेदन का समय समाप्त हो गया है...अगर बात जिले की करें तो विधानसभा वैशालीनगर से 70 दुर्ग शहर से 26 तो भिलाई नगर से 17 लोगों ने टिकट ले लिए दावेदारी की है...जबकि पाटन विधानसभा से अकेले भूपेश बघेल की दावेदारी है...

वैशाली नगर से सबसे ज्यादा आवेदन

एमआईसी सदस्य रीता गेरा, आदित्य सिंह, युवा ट्रांसपोर्टर इंद्रा जीत सिंह, जिला संगठन के अतुल चंद साहू, ब्रिज मोहन सिंह, महेश जैसवाल,पार्षदों सहित जोन अध्यक्ष जलंधर सिंह, सभापति गिरिवर बंटी साहू ने भी आवेदन दिया...यहां तक वर्तमान जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर और पूर्व अध्यक्ष तुलसी साहू ने भी ब्लॉक अध्यक्ष को आवेदन दिया