छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक्सिस बैंक में 19 सितम्बर को
हुई 5 करोड़ 62 लाख की डकैती मामले में बलरामपुर पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है...पुलिस
ने आरोपियों को छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर पर देर रात चेकिंग के दौरान पकड़ा है... बलरामपुर
एसपी डा. लाल उमेद सिंह ने बताया कि देर शाम जानकारी मिली कि रायगढ़ बैंक डकैती में
इस्तेमाल क्रेटा कार बलरामपुर जिले में सीसीटीवी फुटेज में देखी गई है...रामानुजगंज
में चेकपोस्ट पर देर रात पुलिस ने एक ट्रक की जांच की तो उसमें कैश और सोना बरामद
हो गया...आरोपियों के पास से बैंक डकैती में प्रयोग के किए गए पिस्टल और चाकू भी
बरामद किया गया है...अभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है...
डकैती के 5 आरोपी बलरामपुर से गिरफ्तार

Continue With Google
Comments (0)