सुरेंद्र सोनी की रिपोर्ट 

17 जुलाई को डिंडौरी  के शहपुरा में हनुमानजी की प्रतिमा पर लात मारने वाले दो मुस्लिम युवकों के खिलाफ एनएसए और घर पर बुलडोजर चलाने की मांग हिन्दू संगठन द्वारा की जा रही थी ।  जिस पर जिला प्रशासन ने हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया था कि जल्द कार्यवाही की जाएगी लेकिन लगभग 12 दिनों तक कोई कार्यवाही जिला प्रशासन के द्वारा नही की गई तो रविवार को हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाइवे जाम कर दिया और नारे बाजी करने लगे जिसको देखते हुए जिला प्रशासन ने हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं से बातचीत की ओर आरोपी के घर बुलडोजर चलवा दिया  साथ ही दोनों आरोपी के खिलाफ एनएसए का प्रस्ताव बना कर भेज दिया। आप   देख सकते है की एक आरोपी  का घर नेस्तनाबूद कर दिया और उसी दौरान जय श्री राम के नारे लगाए गए ...