एजेंसी, कवर्धा

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए सड़क हादसे में मारे गए 19 लोगों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। 17 लोगों का अंतिम संस्कार तो एक ही चिता में किया गया। इसमें एक ही परिवार के 11 लोगों के शव थे। इस दौरान माहौल बेहद गमगीन हो गया। वहीं, दो महिलाओं के शवों का अंतिम संस्कार उनकी ससुराल में किया गया। हादसे में मृतकों के परिजन को प्रदेश सरकार 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार का मुआवजा देगी। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार मृतकों के परिजनों के साथ है।


एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत

एक साथ जलाई गई 17 लोगों की चिता में 11 लोग एक ही परिवार के थे। 

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने जताया दुख

हादसे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दुख जताया है।