आर्य समय संवाददाता जबलपुर। जिला प्रशासन द्वारा गठित कमेटी ने लिटिल वर्ल्ड स्कूल कटंगा एवं तिलवारा, क्राइस्ट चर्च फॉर बॉयज एंड गर्ल्स (आई एस सी), चैतन्य टेक्नो विद्यालय,ज्ञानगंगा आर्किड इन्टरनेशनल स्कूल,स्टेमफील्ड इंटरनेशनल स्कूल विजय नगर एवं क्राइस्ट चर्च घमापुर द्वारा सत्र 2018 से 2024-25 तक की गई फीस वृद्धि को अमान्य कर दिया है। साथ नया फीस स्ट्रेक्चर भी जारी किया है।

जिला प्रशासन द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि मध्यप्रदेश निजी विद्यालय (फीस तथा संबंधित विषयों का विनियमन) अधिनियम 2017 के तहत गठित जिला समिति द्वारा 11 निजी वि‌द्यालयों पर कार्यवाही की गई थी। इन 11 निजी वि‌द्यालयों में से 6 निजी विद्यालयों का जिला समिति के विनिश्चय के अनुसार शुल्क प्रतिदाय आदेश जारी किया गया है। शेष 5 निजी विद्यालयों का आदेश शीघ्र जारी किया जाएगा। शुल्क प्रतिदाय आदेश में वर्ष 2018-2019 से वर्ष 2024-25 तक की शुल्क वृद्धि अमान्य की गई है।