अनमोल संदेश, भोपाल
लोकसभा निर्वाचन 2024 की आदर्श आचार संहिता के दिशा निर्देशों के परिपालन में नगर निगम द्वारा संपत्ति विरूपण की कार्यवाही व्यापक पैमाने पर की गई। मंगलवार को समस्त 21 जोन के अंतर्गत सभी 85 वार्ड क्षेत्रों में शासकीय भवनों, सार्वजनिक स्थलों आदि पर लगाई गई विभिन्न प्रकार की सामग्री को हटाने की कार्यवाही करते हुए निगम के दलों ने लगभग 402 पोस्टर, बैनर सहित अन्य प्रकार की प्रचार सामग्री हटाकर जप्त किये तथा 101 स्थानों पर दीवार/बोर्ड लेखन पर पुताई भी कराई गई। निगम की यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायण द्वारा स्पष्ट कहा गया है कि जारी आदेश अनुसार आदर्श आचार संहिता का पूर्णत: पालन किया जाना सुनिश्चित किया जाए। संपति विरूपण अधिनियम के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित किया जाय। समस्त राजनैतिक दल/उम्मीदवारों को समान अवसर मिले, इसे सुनिश्चित किया जाए।

Continue With Google
Comments (0)