छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर बीजपी दो परिवर्तन यात्राएं निकालेगी...पहली यात्रा
दंतेवाड़ा से 12 सितंबर को और दूसरी 16 सितंबर को जशपुरनगर से शुरू
होगी...दंतेवाड़ा से यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे, जबकि 16 सितंबर को जशपुरनगर से बीजेपी
के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा यात्रा का शुभारंभ करेंगे...2 हजार 989 किलोमीटर की इस यात्रा में प्रदेश
के वरिष्ठ और राष्ट्रीय स्तर के नेता भी शामिल होंगे...पहली परिवर्तन यात्रा का
नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव खुद करेंगे जबकि दूसरी यात्रा का नेतृत्व नेता
प्रतिपक्ष नारायण चंदेल करेंगे...इसकी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने प्रेस
कांफ्रेंस में दी...दोनों यात्राओं का समापन एक साथ 28 सितंबर को होगा...समापन
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे...
पहली यात्रा दंतेवाड़ा से बिलासपुर तक 1728 किमी का सफर 16 दिन में पूरी होगी। 45 आमसभाएं, 32 स्वागत सभाएं और 5 रोड शो होंगे...जिसकी जिम्मेदारी विधायक शिवरतन शर्मा व पूर्व मंत्री महेश गागड़ा होंगे। सहयोगी के रूप में निरंजन सिन्हा व सचिन बघेल संभालेंगे...तो वहीं दूसरी यात्रा में 12 दिन में 1,261 किमी का सफर तय करेगी। यात्रा 2 संभागों के 14 जिलों के 39 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। 39 आमसभाएं, 53 स्वागत सभाएं और 2 रोड शो होंगे...इस यात्रा के संयोजक मोतीलाल साहू, सांसद गुहाराम अजगले और प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव होंगे...

Continue With Google
Comments (0)