आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। पेमेंट न होने पर ठेके पर कार्यरत सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद नगर निगम की सफाई व्यवस्था लड़खड़ा गई है। मुख्य रूप से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन ठप हो गया है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्षद दल ने निगम के सभी जोन कार्यालयों में प्रदर्शन और महापौर का पुतला दहन का आव्हान किया था। जिसके चलते रांझी जोन कार्यालय के बाहर भी कांग्रेस नेताओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध स्वरूप महापौर का पुतला जलाया।
रांझी में सफाई व्यवस्था के अलावा पेयजल आपूर्ति भी एक बड़ी समस्या है। गर्मी के दिनों में तो टेंकरों के माध्यम से पानी लोगों के घरों तक पहुंचाया जाता है। इस काम में भी नगर निगम से ज्यादा क्षेत्रीय लोगों की अहम भूमिका होती है। जो निजी टेंकर्स से पानी बस्तियों तक पहुंचाते हैं। आज के प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने पेयजल आपूर्ति के मामले में भी सत्ता पक्ष को घेरा।
दरअसल, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का काम संभालने वाली एजेंसी को हर माह की 5 तारीख को पेमेंट हो जाती थी लेकिन फंड की कमी होने के कारण पिछले माह पेमेंट नहीं हो पाई। ऐसे में शर्त के मुताबिक ठेकेदार को मैनेज करना था लेकिन उन्होंने हाथ खड़े कर दिए।
https://www.youtube.com/watch?v=NDsdQ6QjLk4

Continue With Google
Comments (0)