आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। पेमेंट न होने पर ठेके पर कार्यरत सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद नगर निगम स्वास्थ्य विभाग आत्मनिर्भर बनने की राह पर चल पड़ा है। सुबह से जहां जेएमसी अपने संसाधनों और कर्मियों से कचरा कलेक्शन करा रहा है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्षद दल और सफाई कर्मियों का विरोध भी जारी है। इस व्यवस्था के ठप होने के बाद लोगों को परेशानी तो हुई लेकि न अच्छी बात यह रही कि निगम हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठा, जिससे एक बात तय हो गई है कि यदि ठेकेदार गलत है तो इस बार उसकी ब्लैकमेलिंग नहीं चलेगी।
5 तारीख को होती थी पेमेंट
स्वास्थ्य अधिकारी संदीप जायसवाल ने बताया कि डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का काम संभालने वाली एजेंसी को हर माह की 5 तारीख को पेमेंट हो जाती थी लेकिन फंड की कमी होने के कारण पिछले माह पेमेंट नहीं हो पाई। ऐसे में शर्त के मुताबिक ठेकेदार को मैनेज करना था लेकिन उन्होंने हाथ खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि एजेंसी से बात चल रही है कि जल्द ही पेमेंट कर दी जाएगी और जब आउटसोर्स वाले काम नहीं करते, हम अपने कर्मियों से काम कराएंगे।
इधर,सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद कांग्रेस पार्षद दल ने नगर सरकार पर निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने कहा कि शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं भी मुहैया नहीं कराई जा रही हैं, जिससे साफ जाहिर होता है कि मेयर फेल हो चुके हैं। उन्होंने पार्षदों के साथ मिलकर आज नौदराब्रिज से लेकर निगम मुख्यालय तक रैली निकाली और मेयर आॅफिस के साथ कचरा डंप कर सांकेतिक विरोध भी जताया। इस दौरान पार्षद अयोध्या तिवारी, संतोष दुबे पंडा, गुड्डू नबी, गुड्डा चौबे, गुलाम हुसैन सहित बड़ी संख्या में पार्षद मौजूद थे।
ठेकेदार और नगर निगम के बीच के बीच में वह गरीबी कर्मचारी जूझ रहा है जो कि कि शहर को साफ रखने के लिए दिन-रात पसीना बहाना है। इसके एवज में उन्हें सिर्फ इतना ही मिलता है कि जैसे-तैसे तंगहाली में अपना परिवार पाल सकें । कुछ यही बातें बोलते हुए ठेके पर कार्यरत कर्मचारियों ने भी विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि उनकी पेमेंट नहीं होगी तो घरों में चूल्हा तक नहीं जलेगा फिर ऐसे में काम कैसे करें। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि टेंडर की शर्तें क्या हैं और क्या नहीं , ठेकेदार के पास बेकअप है या नहीं लेकिन हमारे पास एक दिन का भी बैकअप नहीं है, इसलिए हमारी पेमेंट जल्द से जल्द कर दी जाए।
https://youtu.be/5Oc8HFI65PU?si=lRfR0O2iEqFoQnOo

Continue With Google
Comments (0)