अनमोल संदेश, गुना
नपा नेता प्रतिपक्ष शेखर वशिष्ठ ने जिला प्रशासन से आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नीत सरकार में जनता को लाभ की योजना के बहाने विश्वकर्मा कौशल योजना के तहत योजना के लाभ और प्रशिक्षण जैसी अफवाह फैलाकर महिलाओं से फार्म भरवाए जा रहे हैं। जिसमें तीन लाख रुपए केंद्र शासन की और दिए जाने और मशीन दिए जाने जैसी बात शहर में फैलाई जा रही है। इसके चलते बड़ी संख्या में महिलाएं फार्म जमा करने शहर आजीविका मिशन के दफ्तर पर पहुंच रही हैं।
सोमवार को शहरी आजीविका मिशन के कार्यालय पर महिलाओं का जमावड़ा लगा था। महिलाओं से फार्म जमा करने के नाम पर 10-10 की मांग भी की जा रही थी। कांग्रेस नेता शेखर वशिष्ठ दोपहर तीन बजे टीआईटी कॉम्प्लेक्स पहुंचे। महिलाओं से चर्चा की तो जानकारी मिली कि दोपहर 12 बजे तक योजना के फार्म जमा किए गए। ज्यादा संख्या में महिलाएं होने पर दफ्तर बंद कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिकायत की। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष के साथ कांग्रेस नेता पर्वत सिंह राणा भी उपस्थित रहे।

Continue With Google
Comments (0)