कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक महीने में दूसरी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं...रायपुर पहुंचने पर सीएम भूपेश ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया...जिसके बाद ​मेफेयर रिजॉर्ट में नेताओं से चर्चा के बाद वे कार से बिलासपुर रवाना हो गए...मुख्यमंत्री और कई नेताओं का काफिला भी उनके साथ जा रहा है...बिलासपुर से राहुल आवास न्याय योजना शुरूआत करेंगे...तखतपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है...इस संभाग में सबसे ज्यादा 25 विधानसभा सीटें हैं...इसलिए पीएम मोदी भी 30 तारीख को बिलासपुर दौरे पर रहेंगे...

क्या है आवास न्याय योजना ?

आवास न्याय सम्मेलन में सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य सरकार की ‘‘छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना‘‘ के 30 हजार हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र देंगे। योजना की पहली किस्त की राशि भी हितग्राहियों के खाते में डाली जाएगी। साथ ही प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के छूटे हुए 1 लाख हितग्राहियों को 25 लाख रुपए पहली किस्त की राशि का दी जाएगी