छत्तीसगढ़ में चुनावी रंग देखने को मिल रहा है...  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 महीने में 3 बार छत्तीसगढ़ का दौरा कर चुके है... 5 जुलाई को अमित शाह ने बीजेपी के लिए चुनवीं बिगुल फूंका था और बैठक में टास्क जिम्मेदारों को सौपा था... जिसके बाद छत्तीसगढ़ में बीजेपी में उठापटक भी शुरू हुई... आननफानन में दो कमिटियों का गठन किया गया... छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर को जहां चुनाव प्रभारी का कमान भी सौपा गया तो वही केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया को चुनाव सह प्रभारी बनाया गया... तब से लेकर अब तक बीजेपी में कई बैठकों का दौर हुआ... और शनिवार को अमित शाह फिर से रायपुर पहुचे और बैठक ली... इस बार बैठक पुराने टास्क पर कितना क्रियान्वयन हुआ और छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता के सर्वे रिपोर्ट पर भी चर्चा  हुई... वहीं केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्य और पूर्व नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक भी मौजूद रहे... वही आज अलग अलग वर्गों से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का धन्यवाद एएसी, एसटी और सहारा इंडिया के हितग्राहियों ने उनसे मुलाक़ात की... कुशाभाउ ठाकरे प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एससी वर्ग का दर्जा मिलने पर माहरा समाज ने गृहमंत्री का आभार जताया... वही सहारा इंडिया के पैसे लौटाने पर सहारा इंडिया के भी प्रभावितों ने उनका अभिनंदन किया... बता दें कि मात्रा की त्रुटि सुधार कर 12 एसटी समाज को राहत दी गई है... वही पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने आज के कार्यक्रम पर क डॉ रमन सिंह ने केंद्र की बीजेपी सरकार की तआरुफ़ की और बैठक पर पूछे सवाल पर कुछ भी कहने से मना कर दिया.